Hajipur News: वाहन पड़ाव के टेंडर भरने को लेकर हुई मारपीट,कई घायल
हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय परिसर में वाहन पड़ाव टेंडर भरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। इस दौरान समाहरणालय परिसर में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। घटना की जानकारी घायलों के द्वारा नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बूझाकर शांत कराया। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज किया गया।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाशीष चौक वाहन पड़ाव टेंडर भरने को लेकर चार पांच व्यक्ति पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्षों के लोगो ने टेंडर भरने से माना करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। नगर थाना के गांधी आश्रम निवासी घायल रविन्द्र कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.