Hajipur News: वाहन जांच के दौरान 9 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान दिग्घी ओवर ब्रिज के पास से एक मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 21 कैप्सूल से 09 ग्राम हेरोइन बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के दिग्घी कलां वार्ड नंबर 24 गांव निवासी बिरजू साह के पुत्र सत्यम कुमार बताया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर शाम रामाशीष चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर दिग्घी ओवर ब्रिज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.