हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को पूरे जिले में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था।

चेकिंग अभियान के दौरान जुर्माना इस अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 06 लाख 71 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड मामले में एक, एससी एसटी एक्ट मामले में एक, उत्पाद अधिनियम में 08 एवं अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 07 वारंट एवं 33 कुर्की का निष्पादन किया। दूसरी और एसपी के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थ...