हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क में कटहरा चौक पर किसी वाहन की ठोकर से ग्यारह हजार वोल्टेज वाली बिजली का पोल टूट गया। जिसके कारण मथनामिलिक फीडर सहित कई ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। बताया गया कि एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन द्वारा ठोकर लगने और पोल टूट जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह भोर में ही मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने नियंत्रण खोकर बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। पूछे जाने पर जेई विवेक कुमार ने बताया कि अविलंब नया पोल खड़ाकर आपूर्ति सुचारू की जाएगी। लेकिन थोड़ा समय तो लगेगा। -अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...