हाजीपुर, सितम्बर 11 -- Hajipur News: शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा द्वारा करताहां थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, अभिलेखों,पेट्रोलिंग ड्यूटी एवं दैनिक कार्य व्यवस्था का जायजा लिया और थानाध्यक्ष सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन करताहां थाना भवन का भी निरीक्षण किया। भवन निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कर थाना भवन को क्रियाशील करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। -दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...