Hajipur News: लिखित शिकायत पर भी बैंक ने नहीं लिया कोई एक्शन
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: बिदुपुर थाने के नानहक चक गांव के निवासी जो फिलवक्त पूरलिया पश्चिम बंगाल में पदस्थापित एक फ़ौजी के बिदुपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड में 77000 एवं गूगल इंडिया लिमिटेड में 4101 कुल 81101 रूपये बीते 8 सितंबर को खाते में डिडेक्ट कर दिया है। जबकि फ़ौजी ने ना तो इसकी कोई स्वीकृति दी और न ही इसके बारे उन्हें जानकारी दी है। इस संबंध में उन्होंने बैंक में इसकी लिखित शिकायत क़ी, लेकिन बैंक ने इस पर न कोई एक्शन लिया और न ही कोई जबाब दिया। इस मामले में फ़ौजी अजीत कुमार पिता चूल्हाई शाह ने बिदुपुर थाने में आवेदन देकर मामले क़ी जांचकर करवाई करने का अनुरोध किया है। -अनिरुद्ध राजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.