Hajipur News: लालगंज सब्जीमंडी के पास दिनदहाड़े वृद्ध की चाकू गोदकर हत्या
हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: लालगंज। सं.सू. मंगलवार की दोपहर बाद दिनदहाड़े लालगंज थाना क्षेत्र के बाइपास सब्जी मंडी के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृत वृद्ध रामबाबू सिंह खरौना गांव के रहनेवाले थे। वे किसी काम से साइकिल से अपने घर से लालगंज बाजार की ओर आ रहे थे। इसी बीच बाईपास सब्जी मंडी के पहले ही अपराधी ने उनके पेट, छाती समेत शरीर में कई जगह चाकू घोंप दिया। जिससे वे सड़क किनारे ही गिर गए।
हत्या का विवरण रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति ने देखा और हल्ला किया। शोर सुनकर कुछ लोग जुट गए। घटनास्थल पर जूटे लोगों ने गंभीर रूप से घायल रामबाबू सिंह को रेफ़रल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू सिंह के मरने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ रेफरल अस्पताल में जुट गई। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.