हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Hajipur News: ज्वलंत समस्याओं को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के वैशाली जिला कमेटी की बैठक जिला सचिव ललित कुमार घोष की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला कमेटी के सदस्य डॉ.राजेंद्र शर्मा और राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पार्टी के मुख्य पत्र सर्वहारा दृष्टिकोण की बिक्री, सदस्यता शुल्क, जिला में संगठन के विस्तार एवं मजबूत बनाने के दिशा में व्यापक चर्चा किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में एसआईआर के माध्यम से खास राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से काटने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग क...