Hajipur News: लालगंज में सामान खरीदने निकले वृद्ध की पिकअप की ठोकर से मौत
हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग में पोझिया पेट्रोल पंप के समीप रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में 71 वर्षीय वृद्ध रामप्रसाद दास की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद दास पोझिया चौक से घरेलू सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
घटना के विवरण घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल वृद्ध को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए एंबुलेंस को लेकर काफी देर तक परिजनों और अस्पताल प्रशासन के लोगों के बीच बकझक होती रही। अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.