Hajipur News: लालगंज में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
हाजीपुर, अगस्त 16 -- Hajipur News: लालगंज न्यू बाईपास में स्कूल से बेटी को लाने जा रहे पिता की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। मृतक श्यामबाबू शर्मा उम्र 45 वर्ष लालगंज नगर परिषद के रेपुरा गांव के रहने वाले थे। बीते शनिवार को बाइक से अपनी बेटी को स्कूल से लाने जा रहे थे। बेटी झंडोतोलन में स्कूल गई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वे गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने के पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक को दो बेटी और एक बेटा है। इसमें किसी की भी अभी शादी नहीं हुई हैं। मृतक अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। लालगंज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.