हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह हुई बारिश से धान की रोपनी का काम जोर शोर से शुरू हो गया हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आई, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने निचले इलाके के खेतों में धान रोपने का काम किया। जिस खेत में पानी कम था वहां बोरिंग से पटवन कर धान रोपने के लिए कदवा कराया गया। कुछ किसानों ने बताया कि अच्छी वर्षा होने की प्रतीक्षा की जा रही थी। धान का बिचड़ा तैयार हो गया था। पर बारिश नहीं होने के कारण धान रोपने का काम नहीं हो रहा था। धान की फसल के लिए बारिश आवश्यक है। सोमवार की रात अच्छी बारिश हुई हैं। जिसके बाद धान रोपने का काम शुरु हो गया हैं। पर एक ही समय धान रोपने का काम शुरु होने से मजदूरों की कमी उत्पन्न हो गई हैं। जिसके कारण खेत में कदवा कराकर छोड़ दिया गया ह...