Hajipur News: लालगंज में तीज करने मायके गई और घर में हो गई चोरी
हाजीपुर, सितम्बर 16 -- Hajipur News: लालगंज । सं.सू. लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 लाल बसंता गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और शादी के लिए खरीदकर रखे गए जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार को जब पड़ोसी की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो घटना का खुलासा हुआ। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार लाल बसंता निवासी दिनेश शर्मा का घर दो दिनों से बंद था। गृहस्वामिनी तीज पर्व को लेकर अपने मायके श्रीरामपुर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर सामान को खंगाल डाला। चोरों ने घर में रखे कीमती सामान और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.