हाजीपुर, अगस्त 22 -- Hajipur News: एसयूसीआई (कम्युनिस्ट ) की जिला कमेटी की बैठक सिरसा राम राय गांव में जिला सचिव ललित कुमार घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें खाद्य सामग्री चीनी, सरसों तेल, प्याज, लहसुन सहित अन्य सामानों के अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि पर गहरी चिंता जताते हुए उसे कम करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भाकपा की अंचल परिषद बैठक में दिल्ली चलो का आह्वान बैठक का प्रदर्शन बैठक के बाद लालगंज के तीनपुलवा चौक पर अंचल सचिव सह वैशाली जिला कमेटी सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में प्रतिवाद सभा किया गया,जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रोजमर्रा की वस्तुओं के अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि पर आक्रोश जताते हुए केंद्र व राज्य सरकार के नीतियों की आलोचना की। और कहा कि पूंजीपतियों के हित में जमाखोरी करने का छुट देने एवं उस पर लगाम न कसने के क...