Hajipur News: लालगंज नप ने अतिक्रमणकारियों पर चलाया बुलडोजर, कई उपकरण और सामान जब्त
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- लालगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान Hajipur News: लालगंज बाजार में सोमवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। बुलडोजर के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के तीनपुलवा चौक पहुंचते ही बाजार में हलचल मच गई। सड़क किनारे दुकान सजाने वालों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। देखते ही देखते दुकानदार अपने सामान समेटने में जुट गए,जबकि कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले खुद ही अपनी दुकानों के छज्जे और सीढ़ियां तोड़नी शुरू कर दीं। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार, लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और करताहां थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई गांधी चौक से तिनपुलवा चौक तक जारी रही। इस दौरान नाला पर बने दुकानों की सीढ़ियों, छज्जों को हटाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.