हाजीपुर, नवम्बर 28 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता महिसौर थाना क्षेत्र से लापता बीपीएससी शिक्षिका शिवानी का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार को परिजनों ने समाहरणालय पहुंचकर वरीय अधिकारियों से मुलाकात की और शव बरामद करने और ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर शव बरामद नहीं हुआ तो माता-पिता, दो बहनें और दो भाई आत्मदाह कर जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। परिजनों के समाहरणालय पहुंचने से वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे थे। समाहरणालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई थी। मालूम हो कि शिवानी सरकारी विद्यालय में बीपीएससी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने विद्यालय से 02 दिनों की छुट्टी ली थी। इसके बाद उनके अचानक लापता होने की खबर सामने आई। शिक्षिका के अचा...