Hajipur News: लम्बे समय से जमे 1360 कर्मियों व पदाधिकारियों का किया स्थानांतरण
हाजीपुर, जुलाई 7 -- Hajipur News: जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में लम्बे समय से कार्यरत कुल 1,360 कर्मियों एवं पदाधिकारियों के स्थानांतरण, प्रोन्नति एवं अन्य संवर्गीय कार्रवाई से संबंधित आदेश निर्गत किए गए। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। बताया गया है कि जिले में कई कर्मी लगभग 15 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत थे। प्रशासनिक निष्पक्षता, कार्यकुशलता एवं बेहतर सेवा वितरण को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर स्थानांतरण की प्रक्रिया संपन्न की गई। लिपिक संवर्ग के 10 कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान की गई तथा अन्य आवश्यक संवर्गीय कार्रवाई भी की गई है। सभी संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देकर पूर्ण निष्ठा,अनुशासन एवं जनहित की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.