हाजीपुर, अगस्त 3 -- Hajipur News: वैशाली पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार रूस्तमपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को करीब दोपहर में जाफराबाद टोक दियारा नदी के किनारे जंगलों में संचालित 7 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 13000 लीटर कच्चा जावा एवं शराब बनाने वाला उपकरण को नष्ट दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को आग लगाकर नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि देसी शराब कारोबारी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर जाफराबाद टोंक दियारा स्थित जंगलों में 7 देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 13000 लीटर कच्चा जावा एवं शरा...