हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: पातेपुर। सं.सू. बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में रिटायर्ड शिक्षिका के घर में भीषण चोरी से गांव में दहशत है। चोरों ने करीब 4 लाख रुपए नकद और लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता विजयपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षिका सुमन कुमारी पति शिवचंद्र झा ने बताया कि घटना रविवार की रात की है। सुबह नींद खुलने के बाद जब दूसरे घर का कमरा खोला तो चौकी पर कपड़े बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि घर में रखा 4 लाख रुपये नकद और सोने का टीका, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, कंगन समेत करीब 10 लाख के गहने चोरी कर चोर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Araria News: खेत गये किसान के घर में तोड़कर दिलदहाड़े 10 लाख की चोरी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास ...