Hajipur News: रास्ता विवाद में मारपीट,एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज
हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: कटहरा थाने के तालसेहान गांव से रास्ता विवाद में मारपीट कर धमकी देने का मामला सामने आया है। रघुनंदन साह के बयान पर स्थानीय नागा पासवान, समरेश, जगदीश, अजय, मंजय, रवि, बॉबी, अनिल, सुनीता, प्रमीला, सीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि निजी जमीन देकर सरकारी संपर्क रास्ता मुखिया द्वारा पूर्व में ईंट सोलिंग कर बनाया गया था। जिसे आरोपीगण द्वारा उखाड़े जाने से दर्जनों ग्रामीणों का आवागवन बाधित हो गई। ईंट सोलिंग उखाड़ने का विरोध करने पर मारपीट कर धमकी दिया गया है। - अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.