Hajipur News: रावण दहन की तैयारी जोरों पर,छौड़ाही में बन रहा 60 फीट लंबा पुतला
हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: दशहरा पर्व नजदीक आते ही कटहरा थाना क्षेत्र में रावण दहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र के छौड़ाही,सूमेरगंज एवं हासमी चौक मजियां-बकसामा में कारीगर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने में जुटे हैं। सबसे आकर्षक पुतला छौड़ाही में बनाया जा रहा है। यहां बांस, कपड़ा और प्लास्टिक की मदद से 60 फीट लंबा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। कारीगर पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पुतले को लाल,नीले और काले कपड़े से सजाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि दशहरा के दिन आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिदरौल में काल्पनिक थीम पर सजा मां दुर्गा का पंडाल प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिलाया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.