हाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद पंचायत में नाव हादसे में 13 बच्चों के मौत के बाद प्रशासन की आंख खुली। रामपुर श्यामचंद पंचायत के रामपुर भट्टी वार्ड नंबर 1 के निकट ढाब में जुगाड़ नाव से लोगों के पानी पार करने की हिंदुस्तान अखबार में खबर छपने के बाद स्थानीय एवं जिला प्रशासन जागा। वैशाली जिला अधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाका रामपुर श्यामचंद पंचायत वार्ड नंबर एक के निकट रविवार को राघोपुर प्रशासन की ओर से बोरा में बालू भरकर अस्थाई रास्ता बनाया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा रास्ता बनता देख स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की है। राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, अंचल आरो राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि वैशाली डीएम वर्षा स...