हाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक बीजडॉ. डीके राय ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) वैशाली के बीज उत्पादन फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के बीज उत्पादन प्लाटों का विस्तृत परिभ्रमण कर विभिन्न फसलों की स्थिति का जायजा लिया। निदेशक ने धान की प्रजाति राजश्री, अरहर की प्रजाति राजेंद्र अरहर-2 तथा रागी की प्रजाति राजेंद्र मडुआ-2 के प्लाटों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने इन फसलों की वृद्धि, उत्पादन क्षमता एवं प्रबंधन संबंधी पहलुओं पर वैज्ञानिक डॉ. जोनहा दाखो, डॉ. कविता वर्मा एवं फार्म मैनेजर अंशुमान द्विवेदी के साथ विस्तार से चर्चा की। परिभ्रमण के क्रम में डॉ. राय ने रबी बीज उत्पादन की तैयारी तथा अन्य फसलों से जुड़े तकनीकी विषयों...