हाजीपुर, जुलाई 11 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के सभी महिला पुरुष चिकित्सक, एएनएम, आशा, ममता कार्यकर्ता उपस्थित हुई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कार्यक्रम में दिया गया संदेश, परिवार नियोजन अपनाने की अपील कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसपी उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या परिवार नियोजन शिशु स्वास्थ्य लैंगिक समानता शिक्षा व सतत विकास के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव भोजन पानी आवास रोजगार शिक्षा पर्यावरण पर पड़ता है। इसलिए जनसंख्या वृद्धि को संतुलित रखना हम सबों के लिए आवश्यक है।...