Hajipur News: राजापाकर में साढ़े चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति सेवा रहेगी बाधित
हाजीपुर, अगस्त 26 -- Hajipur News: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि 33 केवीए रतनपुरा फीडर के लिए पोल गाड़ने व तार खींचने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से चूंकी राजापाकर व 33 केवी सराय फीडर एक ही पोल पर अवस्थित है। अतएव मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को समय सुबह 8 बजे से 12:30 बजे अपराह्न तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण 33 केवी राजापाकर व सराय फीडर से संचालित पीएसएस राजापाकर सराय व रतनपुरा के सभी 11 केवी फीडर की विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि उक्त अवधि से पूर्व पानी भंडारण व विद्युत सम्बंधी आवश्यक कार्य कर लेंगे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: भगवानपुर में में आज पांच घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति -संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.