हाजीपुर, अगस्त 30 -- Hajipur News: राजापाकर दक्षिणी पंचायत के बनघारा टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में समाजसेवी महेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि समाजसेवी शिक्षाविद बुद्धीजीवी उपस्थित हुए। बैठक में युवा पीढ़ी द्वारा कोटा सहित अन्य मादक पदार्थ के सेवन पर चिंता व्यक्त की गई। युवाओं को इसकी रोकथाम को ले विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक का निर्णय बैठक में प्रत्येक वार्ड में जाकर इस अभियान को तेज करने पर बल दिया गया। युवा पीढ़ी को कोटा सहित अन्य मादक पदार्थ के सेवन से रोकने हेतु प्रत्येक वार्ड में जाकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों से बात कर इसे रोकने कोटा का सेवन नहीं करने की बात कही गई। अगले रविवार को वार्ड नंबर एक में ...