Hajipur News: राजापाकर में छात्र सहयोग शिविर का होगा आयोजन
हाजीपुर, अगस्त 24 -- Hajipur News: विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के निर्धारित अवधि में समाधान को लेकर बिहार सरकार की मुहिम के तहत मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के दो शिक्षण संस्थानों में छात्र सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वैशाली जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस शिविर में विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं व आवश्यकताओं का समाधान किया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में छात्र सहयोग शिविर का आयोजन मीना बास्कित राय डिग्री कॉलेज एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में किया जाएगा। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.