Hajipur News: राजापाकर में गणिनाथ जयंती समारोह की तैयारी को लेकर हुई बैठक
हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में आगामी 5 सितंबर को होने वाले बाबा गणिनाथ जयंती समारोह की तैयारी को लेकर कानू समाज के लोगों की बैठक हुई। अध्यक्षता बाबा गणिनाथ पूजा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की एवं संचालन ओमनाथ गुप्ता ने किया। मौके पर कानू समाज के राजापाकर बाजार सभी लोग उपस्थित हुए। बैठक में पूजा के सफल संचालन पर विचार विमर्श हुआ। पूजा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा हुई। ताकि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में स्थित कानू समाज के लोग आगामी 5 सितंबर को आयोजित पूजा समारोह में उपस्थित हो सके। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन होता है। वहीं बैठक में पूजा समारोह में शांति व्यवस्था बनाए रखने को ले थानाध्यक्ष राजापाकर को आवेदन देकर सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.