हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: राजापाकर प्रखंड कृषि कार्यालय में सोमवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उर्वरक के संतुलित उपयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी एवं संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने किया। कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष,किसान सलाहकार समिति के सदस्य एवं प्रखंड क्षेत्र के उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए।

बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक अरविंद कुमार ने बताया कि किसानों को चाहिए कि वह अपने खेतों में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का प्रयोग करें। जिससे खेतों में फसल स्वस्थ एवं स्वास्थ्यवर्धक हो। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने बताया कि उर्वरक निगरानी समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर खा...