हाजीपुर, अगस्त 5 -- Hajipur News: बीती रात राजापाकार थाना क्षेत्र के राजापाकार दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 08 में दो घरों में बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। राजापाकार दक्षिणी वार्ड नंबर 8 निवासी श्रीभगवान सिंह एवं संजीत राय के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना अंजाम दिया। गृह स्वामी श्रीभगवान सिंह ने घटना को लेकर राजापाकर थाने को सूचना दी है। जिस पर एएसआई सजीवन पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। वहीं घटना को लेकर श्रीभगवान सिंह ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

घर के मालिक की प्रतिक्रिया थाना में दिये गये आवेदन में श्रीभगवान सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह 4 बजे मैं जब सोकर उठा तो देखा कि मेरे घर का ताला टूटा हुआ है। जब हम घर के अंदर गए तो ...