हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू करने की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी थी। जबकि नई पेंशन योजना में सेवानिवृत्ति के बाद पर्याप्त सुरक्षा का अभाव है। संघ के नेताओं ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते हुए काला बिल्ला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: एनपीएस के खिलाफ शिक्षकों ने काली पट्...