Hajipur News: राघोपुर में गुमटी का किवाड़ तोड़कर चोरों ने की चोरी
हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: राघोपुर थाना बाउंड्री से सटे पश्चिम दिशा पीएससी हॉस्पिटल के निकट स्थित फतेहपुर पंचायत में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने एक गुमटी दुकान की किवाड़ तोड़कर रखा 1500 रुपए चॉकलेट के डब्बा, बिस्कुट का कार्टन आदि सामान को गायब कर दिया। फतेहपुर पंचायत निवासी दुकानदार अमित कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ राघोपुर थाने में आवेदन दी है। दुकानदार द्वारा बताया गया कि बीते शुक्रवार की रात्रि का भी 9 बजे में गुमटी बंद कर घर चला गया। सुबह में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गुमटी का किवाड़ का पल्ला टूटा हुआ है। सूचना पाकर दुकान पर आया तो देखा अज्ञात चोरों ने गुमटी तोड़कर दुकान में रखा 10 डब्बा चॉकलेट,10 पेटी बिस्किट एवं बक्सा में रखा नगद 1500 रूपये चोरों ने गायब कर दी है। - रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.