हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के राजकीयकृत पृथ्वी सिंह उच्च माध्यमिक 2 विद्यालय, जहांगीरपुर का गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) विपुल विक्रम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षा, विभिन्न कक्षाओं में संचालित पठन-पाठन, संगीत कक्ष, खेल सामग्री, पुस्तकालय, विद्यालय अभिलेखों एवं विभिन्न पंजियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय को और समृद्ध बनाने तथा छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बीईओ ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें मेहनत,अनुशासन तथा नियमित अध्य...