Hajipur News: राघोपुर पूर्वी में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत में रविवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा करीब डेढ़ बजे हुआ। डूबे व्यक्ति की पहचान राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 9 निवासी सुरेंद्र ठाकुर उम्र करीब 55 पिता रामचंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र ठाकुर रविवार दोपहर गांव में अपने यजमान के घर जा रहे थे। इसी दौरान राघोपुर ढाब में बाढ़ के पानी से होकर गुजरने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुरावनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.