हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक Hajipur News: दुर्गा पूजा की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को राघोपुर थाना परिसर एवं रूस्तमपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार,रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने सभी पूजा समिति से अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने की अपील की। उन्होंने कहा की पूजा या विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पूजा के दौरान विदेशिया या आर्केस्ट्रा का नाच पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। नियमों क...