हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- घटना और पुलिस की कार्रवाई Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। मृत विवाहिता के परिजनों ने ससुराल के लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृत महिला वीरपुर गांव निवासी अंजली कुमारी उम्र करीब 20 वर्ष पति शंकर दास की पत्नी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला के पति ने विवाहिता के मरने की सूचना मायके वालों ...