Hajipur News: राघोपुर के खुदगास में टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल
हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत खुदगास गांव में सड़क पर कुत्ता को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सोमवार की सुबह की बताई गई है। हादसे के बाद आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए।
घायलों का इलाज सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने प्रीति कुमारी और मिथुन कुमार को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया। दोनों को एनएमसीएच इलाज के लिए स्वजन ले गये। सड़क हादसे में जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार निवासी सोनू कुमार, प्रीति कुमारी, मिथुन कुमार और धीरज पासवान घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.