Hajipur News: राघोपुर की आठ पंचायतों के 71 ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति बंद
हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड में बाढ़ के कारण विद्युत विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर राघोपुर प्रशाखा के अंतर्गत 71 ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। यह जानकारी जेई रूपेश कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी ट्रांसफार्मरों और पोल के निचले हिस्से तक पहुंच जाने से करंट फैलने और हादसे का खतरा बढ़ गया था, इसलिए एहतियातन सप्लाई काटी गई है। जेई के अनुसार सबसे अधिक प्रभावित वीरपुर पंचायत है, जहां 16 ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद की गई है। वहीं जुड़ावनपुर, बरारी, करारी क्षेत्र में 15, जाफराबाद में 13, चकसिंगार, लंका टोला, रामपुर में 12, जहांगीरपुर में 6, राघोपुर में 5, पहाड़पुर पश्चिमी में 2 और फतेहपुर पंचायत में 2 ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद की गई है। बिजली बंद होने से इन पंचायतों के सैकड़ों घरों में अंधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.