हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: महीसौर थाना के मरुई गांव में रंगदारी की मांग को लेकर एक शिक्षक दंपति के साथ जाति सूचक गाली गलौज एवं मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में है। इस मामले में महिसौर थाना के मरुई निवासी रामबाबू महतो ने अपने ग्रामीण मनोज महतो,रामेश्वर महतो,नरेश महतो एवं पुतुल देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि वह पति-पत्नी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बीते 11 जुलाई को शाम करीब 7 बजे आरोपी मनोज महतो एवं रामेश्वर महतो दरवाजे पर आकर जाति सूचक गाली गलौज करते पति-पत्नी दोनों को शिक्षक होने एवं बहुत रुपया कमाने की बात करते रंगदारी में एक लाख रुपए की मांग किया। वहीं रंगदारी की राशि नहीं देने पर अंजाम बुरा होने की बात बोला। रंगदारी के रूप में पैसा देने में असमर्थ होने की बात बताने पर जान मारने की धमकी देकर चला गया।...