हाजीपुर, सितम्बर 7 -- Hajipur News: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघी कला पूर्वी में रंगदारी व फायरिंग मामले में पुलिस ने एक फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,यह घटना बीते वर्ष जून माह की है। रात को आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित विश्वजीत कुमार के घर पर पहुंचा था,आरोपियों ने घर को घेरकर 20 हजार रुपये की अवैध रंगदारी की मांग की थी। आरोप लगाया गया कि जब पीड़ित पक्ष ने रंगदारी देने से इनकार किया,तो आरोपियों ने जमकर हंगामा किया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से मौके पर फायरिंग की थी। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आर्म्स एक्ट और रंगदारी के इस गंभीर मामले में नामजद आरोपी सोनू राय को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज...