हाजीपुर, नवम्बर 3 -- Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित पुष्कर्णी सभागार में मंगलवार को काफी दिनों बाद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वैशाली की सांसद वीणा देवी के सांसद मद की विकास योजनाओं की स्वीकृति में विलंब पर सवाल उठाए। बैठक में सांसद ने योजनाओं की स्वीकृति में अधिक विलंब किए जाने पर एतराज जताया। इसी तरह विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। विकास योजनाओं को तेज गति से स्वीकृति देने व कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। प्रारभ में हाजीपुर सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिशा की इस बैठक का शुभारंभ किया। इसी के साथ पिछली बैठक में लिए प्रस्ताव और निर्णय के अनुपालन की...