हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा चौड़ी स्थित चौहरमल मंदिर के समीप मामूली विवाद में एक युवक ने बाइक की चाबी से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डायल 112 की पुलिस टीम के हवाले कर दिया।

घटना का विवरण घटना में नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 13 टांडा निवासी स्व.बेचन पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी युवक की पहचान महनार नगर के इशाकपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। घायल रामबाबू पासवान ने बताया कि चौहरमल मंदिर के पास आरोपी रवि कुमार पहुंचा और किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर मांगने लगा। मोबाइल नंबर नहीं देने पर वह आक्रोशित हो ग...