हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत जहिंगरा टोला निवासी 23 वर्षीय युवक सौरभ कुमार के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवक के भाई अंकित कुमार पिता स्व.सुधीर सिंह ने राजापाकर थाना में आवेदन देकर अपने भाई की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थाने को दिए आवेदन में अंकित कुमार ने बताया कि उनका भाई सौरभ शनिवार की सुबह लगभग 4:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की,लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर सौरभ कुमार की शीघ्र तलाश कराने का अनुरोध किया है। इधर, युवक के लापता होने से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है ...