Hajipur News: मौसम रहेगा खुशनामा, जिले में 10-12 जुलाई को होगी बारिश
हाजीपुर, जुलाई 7 -- Hajipur News: जिले में बीते कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को तेज धूप और उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। साथ ही हल्की बारिश और हवा के बहने से मौसम खुशनामा बना हुआ है। मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 10 से 12 जुलाई तक मौसम में नमी बनी रहेगी।
मौसमी पूर्वानुमान बीच-बीच में तीखी धूप भी निकलेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 8 जुलाई से 12 जुलाई तक पूर्वानुमान अवधि के दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर 10-12 जुलाई के आस-पास मेघगर्जन, वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में ज्यादातर दिनों में आकाश में हल्के और मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि 10 से 12 जुलाई के बीच घने बादल आ सकते हैं।
वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.