हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- मौसम बदलाव से बढ़े मौसमी रोग Hajipur News: दिन में धूप की गर्मी और रात में मौसम आद्र होने के कारण मौसमी रोगों का फैलाव तेजी से हो रहा है। इस समय वायरल फीवर के साथ सर्दी, खांसी लोगों को अधिक जकड़ रहे हैं। वही बुखार हो जाने के कारण मरीजों को प्लेटनेट्स घटने की शिकायत आ जा रही है। जिसके कारण उनमें कमजोरी अधिक हो जाती है। शनिवार को यहां अनुमंडल अस्पताल से लेकर पीएचसी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बनी रही। बताया गया कि एक का एक मौसम में बदलाव आने के कारण वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, मलेरिया रोग बढ़ रहे हैं। डॉ महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी व डॉ वी दयाल सिंह ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल फीवर एक बार फिर पांव पसार रहा है। उन्होंने बताया कि फीवर हो जाने के बाद मरीज कमजोर पड़ जा रहे हैं। इसका मुख्य कार...