Hajipur News: मौसम की रुख देख धान की कटनी और रबी फसल की तैयारी में जुटे किसान
हाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Hajipur News: इस समय किसान तंबाकू की रोपनी और तेलहन की बुआई में दम खम से जुटे हैं। गांव में सूरज की पौ फटने के पूर्व ही कहीं ट्रैक्टरों की खड़खड़ाहट तो कहीं बैलों की घंटियां सुनाई देने लगती है। वही जिन किसानों के खेत में धान की फसल तैयार है। वह कटनी तो आलू की रोपनी में जुटे हैं। अभी किसानों को काफी व्यस्त समय चल रहा है। शुक्रवार को यहां किसानों ने बताया कि यह महीना उनके लिए काफी अहम है। दो दिन बाद कार्तिक महीने का आगमन होगा। यह महीना उनके खेती-बाड़ी के लिए सर्वोपरि माना गया है। इस महीने में किसान खरीफ फसल की कटाई तो दूसरी ओर रबी की बुवाई में जुट जाते हैं। यह महीना किसानों के लिए मेहनत करने का होता है। किसान बताते हैं कि अभी उनके लिए यह मौसम खर्च का है। खेतों में काफी पूंजी लग रही है। खेती में घाटा लगने के बावजूद किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.