हाजीपुर, अगस्त 5 -- Hajipur News: राजापाकर प्रखंड‌ के बैकुंठपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी मोहन पासवान को युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार प्रदेश इकाई का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार विधान मंडल संसदीय दल के संयोजक वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा 4 अगस्त 2026 को जारी मनोनयन पत्र में मोहन पासवान को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मोहन पासवान के प्रदेश सचिव मनोनीत होने की खबर से उनके समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- अजय कुमार कुशवाहा उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के अध्यक्ष नियुक्त स्थानीय लोगों ने इसे राजापाकर प्रखंड के लि...