हाजीपुर, सितम्बर 15 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड में बाढ़ का पानी घटने के कई दिन बाद भी कई सरकारी कार्यालयों में ताले लटके हैं,जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले कई दिनों से बाढ़ के पानी के कारण प्रखंड के सभी कार्यालय परिसरों में पानी भरा हुआ था,जिसके चलते कार्यालय बंद थे। अब पानी निकल चुका है,लेकिन अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं खोल रहे हैं। मंगलवार को जब पड़ताल की तो मोहनपुर स्थित सीडीपीओ कार्यालय दोपहर 12 बजे तक बंद मिला। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जलस्तर कम होते ही राघोपुर में चलने वाले सामुदायिक किचन बंदसरकारी कार्यालयों की स्थिति प्रखंड के विभिन्न गांवों से अपने काम के लिए आए लोग ताला बंद देखकर निराश होकर लौटते दिखे। पाया गया कि प्रखंड कार्यालय खुला था और बीडीओ सहित कर्मी मौजूद थे। आरटीपीएस काउंटर और पें...