हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: सेवानिवृत कर्मी के मोबाइल से सिम निकालकर 23 लाख रुपए ऑनलाइन कर हेरा फेरी कर दी गई। भुक्तभोगी व्यक्ति द्वारा साइबर थाने में आवेदन देकर 5 लोगों को नामजद किया गया है। यह घटना महुआ थाना अंतर्गत ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के ताजपुर राजो उर्फ भोरहा गांव की है।

घटना का विवरण मंगलवार को यहां मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सेवानिवृत सरकारी कर्मी पुनीत राय ने साइबर थाने को दिए आवेदन में बताया कि रिटायरमेंट के बाद वे अपने मोबाइल के सिम का नियमित उपयोग नहीं करते थे। जिसका लाभ उठा कर बगल के ही व्यक्ति ने उनके मोबाइल से सिम निकाल कर षड्यंत्र रचते हुए विभिन्न किस्तों में ऑनलाइन 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। इतना ही नहीं इतनी अधिक राशि को अलग-अलग किस्तों में निकाल लेने के बाद उक्त सिम को पुनः उनके मोबाइल में लगा द...