Hajipur News: मेलार्थियों और हाट की भीड़ के कारण जाम से कराह उठा महुआ बाजार
हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: गणपति बप्पा मेला और साप्ताहिक हाट होने के कारण सोमवार को महुआ में भीड़ इस कदर हुई की पूरा बाजार जाम से कराह उठा। जाम ऐसी की लोग जहां के तहां ठहर गए। वही जाम की समस्या को सुनकर अधिकतर लोग जरूरी के बावजूद महुआ बाजार आने से मुंह मोड़ लिया। जाम स्मारक,गोला रोड और थाना चौक से शुरू हुई। देखते ही देखते पूरा बाजार ठहर गया। जाम में लोग फंसकर ना आगे निकल रहे थे ना पीछे। इसी में तेज धूप लोगों को सता रहा था। बाइक और साइकिल पर बैठे छोटे-छोटे बच्चे तो गर्मी से चिल्ला रहे थे। कई स्कूली गाड़ियां फंसी थी। जिसमें बच्चे भूख और पानी से तड़प रहे थे। लंबे समय तक जाम में फंसी स्कूली गाड़ियों के कारण बच्चों के अभिभावक परेशान थे। वह स्कूल संचालक पर बच्चों को जल्द पहुंचने की दबाव डाल रहे थे। जबकि इधर बच्चे जाम में फंसकर तरप रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.