हाजीपुर, अगस्त 11 -- Hajipur News: भगवानपुर। सं.सू. बुधवार को मेंटेनेंस कार्य को लेकर 33 केवी सराय फीडर में समय सुबह 8 बजे से 1:00 बजे अपराह तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 33 केवी सराय फीडर से संचालित पीएसएस सराय और रतनपुरा के सभी 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त बात की जानकारी कनिय विद्युत अभियंता विद्युतआपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर गजेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से उक्त समय से पूर्व पानी भंडारण एवं विद्युत संबंधी जरूरी कार्य कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...